Ad imageAd image

चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचा चीता KOMG4, करौली के कानरदा क्षेत्र में मिली लोकेशन

Awaaz Rajasthan
1 Min Read

सवाई माधोपुर। मध्य प्रदेश से निकला चीता KOMG4 चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंच गया है। चीते की राजस्थान में दस्तक के बाद वन विभाग की टीमें सतर्क हो गई हैं। वन विभाग से प्राप्त प्रेस नोट के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को चीते ने गोटा घाट के रास्ते चंबल नदी पार की और राजस्थान के महाराजपुरा नाका, करणपुर रेंज में प्रवेश किया।

वर्तमान में चीते की लोकेशन करौली जिले के कानरदा क्षेत्र में महाराजपुरा नाका (करणपुर रेंज) के अंतर्गत दर्ज की गई है। यह इलाका सवाई माधोपुर जिले की सीमा के नजदीक स्थित है। ऐसे में चीते की लगातार बदलती लोकेशन पर वन विभाग विशेष नजर बनाए हुए है।

चीते की आवाजाही को देखते हुए राजस्थान वन विभाग और मध्य प्रदेश की चीता ट्रैकिंग टीम संयुक्त रूप से उसकी गतिविधियों की निगरानी कर रही हैं। दोनों राज्यों की टीमें लगातार ट्रैकिंग कर रही हैं, ताकि चीते की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

संवाददाता: राकेश अग्रवाल, सवाई माधोपुर

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!