राकेश अग्रवाल | संवाददाता, सवाई माधोपुर।
सवाई माधोपुर शहर में सरकारी बिजली की बर्बादी का मामला सामने आया है। शहर स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर लगी स्ट्रीट लाइटें दिन के उजाले में भी जलती नजर आ रही हैं। एक ओर सरकार आमजन से बिजली बचाने और ऊर्जा का सदुपयोग करने की अपील करती है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार विभागों की कथित लापरवाही के चलते दिन में भी बिजली का अनावश्यक उपयोग हो रहा है।
जब सूरज की पर्याप्त रोशनी उपलब्ध है, तब स्ट्रीट लाइटों का जलते रहना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। आखिर दिन में स्ट्रीट लाइटें बंद करने की जिम्मेदारी किस विभाग की है और अब तक इस ओर ध्यान क्यों नहीं दिया गया?
आमजन का कहना है कि बिजली की इस तरह होने वाली बर्बादी पर रोक लगनी चाहिए। सरकारी बिजली का खर्च भी अंततः सार्वजनिक धन से ही जुड़ा होता है, जिसका भार अप्रत्यक्ष रूप से जनता पर पड़ता है।
अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और दिन के समय जलने वाली स्ट्रीट लाइटों को बंद करवाकर बिजली की बर्बादी रोकने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
दिन के उजाले में भी जल रही स्ट्रीट लाइटें, सरकारी बिजली की खुलेआम बर्बादी
Leave a comment
Leave a comment


