कोटा (राजस्थान)। शहर के छावनी स्थित एरोड्रम सर्किल की थोक फल-सब्जी मंडी में देर रात तलवारबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। आरोप है कि 4 से 5 युवक तलवार लेकर एक दुकान के बाहर पहुंचे और करीब 15 मिनट तक खुलेआम तलवार लहराकर दहशत फैलाते रहे। इस घटना से मंडी में काम कर रहे व्यापारियों में भय का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, हथियार लेकर पहुंचे युवकों ने व्यापारी और उसके मुनीम को जान से मारने की धमकी भी दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मंडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देर रात तक व्यापारिक गतिविधियों के बीच इस तरह हथियार लहराने की घटना ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी।
घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने गुमानपुरा थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा मंडी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
व्यापारियों का कहना है कि यदि मंडी जैसे व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र में इस तरह खुलेआम हथियार लहराकर धमकियां दी जाएंगी, तो व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्द कार्रवाई करती है।
कोटा फल-सब्जी मंडी में तलवारबाजी से मचा हड़कंप, व्यापारियों में दहशत
4 से 5 युवक तलवार लेकर दुकान के बाहर पहुंचे, करीब 15 मिनट तक लहराते रहे हथियार, व्यापारी और मुनीम को दी जान से मारने की धमकी
Leave a comment
Leave a comment


