Ad imageAd image

बारां में प्राइवेट बस की सुरक्षा पर उठे सवाल, CNG टंकी के पास रस्सी और डंडे का जुगाड़

Awaaz Rajasthan
2 Min Read
Oplus_131072

बारां (कोटा) = शहर के हाई सेकेंडरी ग्राउंड के पास खड़ी एक प्राइवेट बस की तस्वीर सामने आने के बाद बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बस में CNG टंकी के पास रस्सी और डंडे के सहारे जुगाड़ किया हुआ दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर ने बस के रखरखाव और सुरक्षा मानकों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

चिंता का विषय यह है कि प्राइवेट बसें प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों को लेकर सड़कों पर दौड़ती हैं। ऐसे में यदि CNG टंकी की फिटिंग या उससे जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था में कोई तकनीकी खामी है, तो यह यात्रियों की जान के लिए खतरा बन सकती है।

तस्वीर सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या बसों की फिटनेस जांच केवल कागजों तक सीमित रह गई है? क्या परिवहन विभाग द्वारा इन बसों की नियमित रूप से तकनीकी जांच की जा रही है? यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए संबंधित विभाग से बस की मौके पर तकनीकी जांच करवाने और CNG टंकी सहित सभी सुरक्षा मानकों की पड़ताल करने की मांग उठ रही है।

अब देखना होगा कि परिवहन विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाता है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!