Ad imageAd image

24 नवंबर को बिजयनगर में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा धन धन श्री  गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व

Awaaz Rajasthan
1 Min Read

बिजयनगर। सिख समाज के प्रथम गुरु धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज का पावन प्रकाश पर्व 24 नवंबर 2026, मंगलवार को बिजयनगर गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा साहिब में तैयारियां की जा रही हैं।
कार्यक्रम के तहत प्रातः 9:15 बजे से 10:15 बजे तक निशान साहिब जी की सेवा होगी।  इसके पश्चात प्रातः 11:15 बजे से 11:30 बजे तक सहज पाठ साहिब जी की समाप्ति होगी। प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कीर्तन दरबार सजेगा, जिसमें संगत गुरु महाराज की महिमा का गुणगान करेगी। वहीं दोपहर 12:15 बजे से गुरु का अटूट लंगर प्रारंभ होगा, जो समूह संगत के सहयोग से बरताया जाएगा।
प्रधान एवं पूर्व पार्षद गुरु भेज सिंह टुटेजा ने बताया कि प्रकाश पर्व को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है। उन्होंने समस्त संगत से अधिक से अधिक संख्या में गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा धार्मिक एवं सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
इस अवसर पर गुरु घर में श्रद्धा, सेवा और समर्पण के साथ प्रकाश पर्व मनाया जाएगा।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!