Ad imageAd image

पटाखों की चिंगारी से एक्टिवा स्कूटी जलकर राख, आसपास खड़ी 8-10 गाड़ियों को लोगों ने बचाया, बड़ा हादसा टला

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

राकेश अग्रवाल संवाददाता


सवाई माधोपुर। दीपावली की रात पटाखों की चिंगारी से जिला पुस्तकालय के निकट स्थित कासलीवाल भवन में खड़ी एक एक्टिवा स्कूटी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और स्कूटी जलकर राख हो गई।

स्कूटी मालिक पत्रकार हरक चंद जैन ने बताया कि घटना 8 नवंबर की रात की है। घटना के समय वे मौके पर मौजूद नहीं थे। स्कूटी के आसपास करीब 8 से 10 अन्य गाड़ियां भी खड़ी हुई थीं।

स्कूटी में आग लगते ही मौके पर मौजूद अंकेश जैन, अरविंद जैन, सोनम जैन, रुचि जैन, मेघा जैन, अजय सहित अन्य लोगों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत आसपास खड़ी गाड़ियों को वहां से हटाना शुरू कर दिया।

लोगों की तत्परता और सूझबूझ से आग अन्य वाहनों तक फैलने से रुक गई और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में एक्टिवा स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि या अन्य जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान हुई इस घटना ने एक बार फिर पटाखों से होने वाले हादसों के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर किया है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!