शाहपुरा (भीलवाड़ा)। राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा कस्बे में बाइक चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। चोर अब दिनदहाड़े भी चोरी की वारदातों को अंजाम देने से नहीं कतरा रहे हैं। ताजा मामला कोठी रोड स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर का है, जहां मंदिर के बाहर खड़ी एक हीरो होंडा डीलक्स बाइक को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।
जानकारी के अनुसार बाइक दोपहर करीब 2 बजे से 4 बजे के बीच मंदिर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात चोर मौका पाकर बाइक लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर बाइक मालिक ने आसपास तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग पाया।
दिनदहाड़े मंदिर के बाहर से बाइक चोरी होने की घटना ने कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से आमजन में चिंता का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा चोरों का पता लगाकर चोरी हुई बाइक बरामद करने की मांग की है।
शाहपुरा में दिनदहाड़े बाइक चोरी, मंदिर के बाहर से हीरो होंडा डीलक्स पार
Leave a comment
Leave a comment


