Ad imageAd image

उपकारागृह शाहपुरा में दीपोत्सव की छटा, दीपकों से जगमगाया कारागृह
बंदियों को दिया अपराध से दूर रहकर नई जिंदगी शुरू करने का संदेश

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-दीपावली का पर्व खुशियों, प्रकाश और नई उम्मीदों का प्रतीक है। इसी भावना के साथ उपका

रागृह शाहपुरा में कारागृह स्टाफ एवं बंदियों ने मिलकर दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर पूरे कारागृह परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा दीपकों की रोशनी से परिसर को जगमगा दिया गया। वहीं रंग-बिरंगी आकर्षक रंगोली सजाकर दीपोत्सव की खुशियां साझा की गईं।
उपकारापाल किशन लाल मीणा ने बताया कि दीपावली के अवसर पर कारागृह स्टाफ एवं बंदियों ने आपसी सहयोग से पूरे जेल परिसर में आकर्षक सजावट की। परिसर के विभिन्न स्थानों पर दीपक जलाए गए तथा रंगोली बनाकर उत्सव का माहौल तैयार किया गया। दीपकों की जगमगाहट और रंगोली की सुंदरता ने कारागृह परिसर को उत्सवी रंग में रंग दिया।
इस अवसर पर जेलर किशन लाल मीणा ने बंदियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बंदियों को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, अपराध, चोरी एवं अन्य बुरी आदतों का त्याग करने तथा ईमानदारी और मेहनत के साथ जीवनयापन करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी गलतियों से सबक लेकर जीवन में सुधार का प्रयास करना चाहिए और समाज की मुख्यधारा में लौटकर एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में जीवन व्यतीत करना चाहिए।
जेलर ने बंदियों को अच्छे आचरण एवं अनुशासन के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनके शीघ्र रिहा होकर परिवार के बीच लौटने की कामना भी की। दीपावली के इस आयोजन ने बंदियों के बीच सकारात्मक सोच, आपसी सद्भाव और नई शुरुआत की उम्मीद का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपकारागृह हेड कांस्टेबल कमलेश शर्मा, गजानंद योगी, रामवीर, सुनीता एवं माया आचार्य सहित कारागृह स्टाफ उपस्थित रहा।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!