Ad imageAd image

भरत कुमार शर्मा निर्विरोध बने खांडल विप्र ब्राह्मण समाज युवा मंडल के अध्यक्ष

वरिष्ठ कार्यकारिणी की मौजूदगी में हुआ चुनाव, युवाओं ने सर्वसम्मति से सौंपी जिम्मेदारी

Mahesh Puri
1 Min Read

विजयपाल सिंह राठौड़

आसींद। खांडल विप्र ब्राह्मण समाज आसींद के युवा मंडल अध्यक्ष पद के लिए चुनाव चारभुजा मंदिर स्थित सराय में समाज अध्यक्ष कैलाश जी बढ़ासरा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। चुनाव प्रक्रिया वरिष्ठ कार्यकारिणी की देखरेख में संपन्न हुई।

इस दौरान समाज के युवाओं ने सर्वसम्मति एवं निर्विरोध रूप से भरत कुमार शर्मा को युवा मंडल का अध्यक्ष चुना। युवाओं ने शर्मा पर विश्वास जताते हुए उन्हें समाज के युवा संगठन की जिम्मेदारी सौंपी।

इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकारिणी ने नवनिर्वाचित युवा अध्यक्ष को बधाई देते हुए समाज के युवाओं को एकजुट करने, सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा समाज की एकता और संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।

भरत कुमार शर्मा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर समाज के युवाओं में उत्साह का माहौल रहा।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!