Ad imageAd image

जयपुर: कल्याणसर में हारे हुए सरपंच को समर्थकों ने 11.90 लाख रुपए की माला पहनाकर किया सम्मान।

Awaaz Rajasthan
1 Min Read

जयपुर:- कल्याणसर पंचायती राज चुनाव में हार-जीत से परे समर्थन और सामाजिक स्नेह व सहयोग की एक अनूठी तस्वीर ग्राम पंचायत कल्याणसर पुराना में देखने को मिली। सरपंच चुनाव में पराजित प्रत्याशी प्रीता हरडू के प्रतिनिधि भंवरलाल हरडू का उनके समर्थकों एवं ग्रामीणों ने 11 लाख 90 हजार रुपए की नोटों की माला पहनाकर सम्मान करते हुए सहयोग किया। दीपावली के अवसर पर हुए इस सम्मान समारोह में ग्रामीणों ने परिवार को बड़ा राशि सहयोग देकर संबल दिया।
समारोह में गांव के मौजिज ग्रामीणों सहित बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहें। इस दौरान भगवानाराम, काजू राम, मोडाराम गोदारा, मोहनराम शर्मा, परमेश्वर शर्मा, जस्सूराम मेघवाल, खेताराम मेघवाल, रामूराम मेघवाल, भागू मेघवाल, रामनारायण हरडू, परमाराम गोदारा, ईश्वर सांसी, हरदास मेघवाल, बुधराम सांसी, पुरखाराम नायक, मदन खान, रिड़मल, रूपाराम नायक सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। भंवरलाल हरडू ने सम्मान एवं स्नेह के लिए सभी समर्थकों और ग्रामीणों का आभार प्रकट किया। चुनावी परिणाम के बाद ग्रामीणों द्वारा किए गए इस सम्मान ने गांव में सामाजिक सौहार्द और आपसी सहयोग की चर्चा क्षेत्र में हो रही है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!