Ad imageAd image

दीपोत्सव पर नगर पालिका बोर्ड ने किया आम नागरिकों का अभिनंदन, सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण का केंद्र

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा में दीपावली पर नगर पालिका बोर्ड की अनूठी पहल, आम नागरिकों का किया अभिनंदन; बालाजी की छतरी और त्रिमूर्ति चौराहे पर बने सेल्फी पॉइंट रहे आकर्षण का केंद्र
शाहपुरा। दीपावली के पावन अवसर पर शाहपुरा में दीपोत्सव का पर्व बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर पालिका बोर्ड की ओर से आम नागरिकों का अभिनंदन कर त्योहार की खुशियां साझा की गईं। नगर पालिका द्वारा शहर के प्रमुख बाजारों में आकर्षक विद्युत सजावट और शानदार लाइटिंग व्यवस्था की गई। बालाजी की छतरी से लेकर त्रिमूर्ति चौराहे तक कालीन बिछाकर विशेष सजावट की गई, जिससे पूरा बाजार रोशनी से जगमगा उठा।
दीपोत्सव के अवसर पर बालाजी की छतरी तथा त्रिमूर्ति चौराहे पर बनाए गए आकर्षक सेल्फी पॉइंट लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों, युवाओं और परिवारों ने यहां पहुंचकर तस्वीरें खिंचवाईं और दीपावली की यादों को कैमरे में कैद किया।
नगर पालिका प्रशासन द्वारा सफाई कर्मचारियों के माध्यम से पूरे बाजार में विशेष साफ-सफाई करवाई गई। वहीं, पुलिस विभाग ने भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के शानदार इंतजाम किए, जिससे त्योहार के दौरान बाजार में आने वाले नागरिकों को सुविधा मिली।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेन, उपाध्यक्ष इसाक खान, कांग्रेस पार्षद लादू लाल खटीक, पूर्व पार्षद शंकर खटीक,अतुल त्रिपाठी, अमन पुण्डरीक,युवराज रेगर,धनराज खटीक सहित नगर पालिका बोर्ड के सदस्य मौजूद रहे।
नगर पालिका बोर्ड की ओर से नागरिकों का अभिनंदन, आकर्षक सजावट, सेल्फी पॉइंट, स्वच्छता और पुलिस की मुस्तैदी ने शाहपुरा के दीपोत्सव को यादगार बना दिया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!