हनुमानगढ़। दीपावली के पावन पर्व के अगले दिन शहर में पारंपरिक रामा-श्यामा की रौनक देखने को मिली। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. रामप्रताप के निवास पर दीपावली की शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। सुबह से शुरू हुआ मुलाकातों और बधाइयों का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं समाजों से जुड़े लोगों, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने डॉ. रामप्रताप से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने पारंपरिक अंदाज में एक-दूसरे को राम-राम कर पर्व की खुशियां साझा कीं।

भाजपा नेता अमित साहू ने भी निवास पर पहुंचने वाले सभी लोगों का गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया। इस दौरान हर वर्ग के लोगों की सहभागिता देखने को मिली। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर दीपावली की बधाई दी और सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
रामा-श्यामा की इस परंपरा ने सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और मेल-मिलाप की भावना को एक बार फिर जीवंत कर दिया। डॉ. रामप्रताप के निवास पर दिनभर बना उत्सवी माहौल इस बात का प्रतीक रहा कि त्योहार समाज के हर वर्ग को प्रेम और अपनत्व के सूत्र में बांधने का काम करते हैं।
रिपोर्टर जेठानंद कारयानी


