रिपोर्टर -राकेश अग्रवाल
सवाई माधोपुर। गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव को लेकर शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में सवाई माधोपुर कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित जटवाड़ा खुर्द के सीताराम जी मंदिर में आज अन्नकूट महाप्रसादी की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा अन्नकूट महाप्रसादी तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। आयोजन के तहत शाम 4 बजे भगवान की महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को अन्नकूट की महाप्रसादी वितरित की जाएगी।
इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


