Ad imageAd image

दीपावली पर रोशनी से जगमगाया पाली शहर, नगर निगम ने की आकर्षक विद्युत सजावट

Mahesh Puri
1 Min Read

पाली, 6 नवंबर। दीपावली पर्व के पावन अवसर पर नगर निगम पाली की और शहर में मनमोहक एवं आकर्षक रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई है। शहर के प्रमुख चौराहे गांधी मूर्ती, अम्बेडकर सर्किल, सुरजपोल सर्कल , जयनारायण व्यास कालोनी सर्कल, विवेकानन्द सर्कल, जिला कलेक्टर आवास के बाहर, जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर, नगर निगम कार्यालय, गांधी उद्यान, शहीद स्मार्क पार्क,  सेसनकोर्ट सर्किल सहित सभी प्रमुख मार्गों एवं अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक विद्युत सजावट से रोशन किया गया है।

दीपावली के उल्लास और उत्साह को और अधिक बढ़ाने के उद्देश्य से की गई इस विशेष सजावट से रात को पाली शहर का सौंदर्य निखर उठा है। रंग-बिरंगी आकर्षक रोशनी से जगमगाते प्रमुख स्थल शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

नगर निगम महापौर नमिता विकास बुबकिया ने बताया कि दीपावली खुशियों, प्रकाश और सकारात्मकता का पर्व है। नगर निगम का प्रयास है कि शहरवासी स्वच्छ, सुंदर एवं रोशनी से जगमगाते शहर के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाएं। नगर निगम की ओर से शहरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

रिपोर्ट घेवरचन्द आर्य पाली

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!