डॉ. सीएम भारद्वाज
चिड़ावा। दीपावली के अवसर पर गर्ल्स पावर महिला मंडल की संस्थापिका पूजा शर्मा, सह-संयोजिका नेहा सैनी एवं निर्मल शर्मा वार्ड नंबर 22 में रेलवे स्टेशन अंडरपास के पास स्थित अडूका कॉलोनी की झुग्गी बस्ती में पहुँचीं और बच्चों एवं परिवारों के साथ खुशियाँ बाँटीं।
इस दौरान उन्होंने पाया कि बस्ती में कई बच्चे बीमार हैं तथा अनेक बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। इस पर पूजा शर्मा ने चिकित्सकों से अपील की कि वे बस्ती में पहुँचकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करें और उनके इलाज में सहयोग दें। साथ ही शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं सक्षम लोगों से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और परिवारों की मदद करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य पब्लिसिटी या लाइक्स पाना नहीं, बल्कि इन बच्चों और परिवारों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाना है। ये भी हमारे अपने परिवार का हिस्सा हैं। हम दिल से चाहते हैं कि इन्हें बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और खुशियाँ मिलें।
उन्होंने आमजन से अपील की कि सिर्फ अपने घरों में दीपक न जलाएँ, बल्कि इन बस्तियों तक पहुँचकर किसी मासूम की बुझती उम्मीद को भी रोशन करें।
गर्ल्स पावर महिला मंडल ने झुग्गी बस्ती के बच्चों के साथ मनाई दिवाली, चिकित्सकों और समाजसेवियों से मदद की अपील
Leave a comment
Leave a comment


