Ad imageAd image

पंचायती राज चुनाव में सराहनीय सेवाओं के लिए स्काउट गाइड के तीन विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

Awaaz Rajasthan
1 Min Read

राकेश अग्रवाल संवाददाता


सवाई माधोपुर। पंचायती राज चुनाव-2026 के दौरान अनुशासन, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ सराहनीय सेवाएं देने वाले स्काउट गाइड के तीन विद्यार्थियों को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में सोनू बैरवा पुत्र बाबूलाल बैरवा निवासी चितोला, अजय महावर पुत्र अशोक महावर निवासी बालेर तथा प्यार सिंह पुत्र नेनूराम गुर्जर निवासी विशनाथपुरा बेरई शामिल हैं।

विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए प्रशासन को सहयोग प्रदान किया। उनके सराहनीय योगदान एवं सेवाभाव की प्रशंसा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रशंसा पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति समर्पण को प्रोत्साहित किया गया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!