चिड़ावा।
लोहिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में दीपोत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत *दीया डेकोरेशन, कंदील डेकोरेशन तथा अल्पना-मांडना प्रतियोगिता** आयोजित की गई। दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता मनीषा सैन,काजल शर्मा के निर्देशन में हुई जिसमें नार्वी, इनाया, परी, भूपेंद्र, ईरा, धनंजय, नव्या, जीविका एवं मिष्ठी नेभाग लिया। वहीं कंदील डेकोरेशन प्रतियोगिता का नेतृत्व सीमा शर्मा ने किया जिसमें कक्षा 8 से तनीषा गोस्वामी, तनीषा, श्रद्धा, ईशिता एवं सुहाना कक्षा सातवीं के प्रियांशु, जोया, अब्दुल रहमान, शिवानी, दिव्यांशु एवं फातिमा तथा कक्षा छठी के भाविक, पुनीत एवं विनय ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इसी क्रम में कविता सोनी, दीपक शर्मा के निर्देशन में कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के लिए अल्पना-मांडना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें भाविका, मनीषा, आरती, जानवी, कुमकुम एवं श्रेष्ठा ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी पारंपरिक कला एवं रचनात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भगवान श्री गणेश एवं माता लक्ष्मी की सजीव झांकी रही। इसमें कक्षा पांचवीं की प्रियल माता लक्ष्मी तथा कक्षा तीसरी के हार्दिक ने भगवान गणेश का रूप धारण कर भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन राम सिंह नेहरा, जगपाल यादव, प्राचार्या प्रमोदिनी दुबे, प्रमिला झाझडिया , सचिव प्रदीप नेहरा, चेयरपर्सन ममता नेहरा एवं पूरनमल गजराज सहित विद्यालय के सभी विद्यार्थी एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे।
संस्था के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जीवन में ज्ञान, सद्भावना, सकारात्मकता एवं आपसी प्रेम का प्रकाश फैलाने का संदेश देने वाला त्योहार है।
प्राचार्या प्रमोदिनी दुबे ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में आयोजित इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ अपनी प्रतिभा को निखारने तथा भारतीय कला एवं संस्कृति को समझने का अवसर प्रदान करती हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं उल्लास देखने को मिला। अंत में सभी ने मिलकर दीपावली के पर्व को प्रेम, सद्भाव, स्वच्छता एवं खुशियों के साथ मनाने का संकल्प लिया।



