Ad imageAd image

धन्वंतरि जयंती महोत्सव पर आरोग्य समिति की बैठक आयोजित

Awaaz Rajasthan
1 Min Read

गंगापुर = भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य दिवस एवं दीपोत्सव पर्व के अवसर पर शुक्रवार को धनतेरस के प्रथम दिवस आदर्श आयुष ग्राम आयुर्वेद औषधालय, शिवरती  में आरोग्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. सतीश शर्मा ने की तथा नवनिर्वाचित सरपंच महेंद्र सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच महेंद्र सिंह राठौड़ का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में भगवान धन्वंतरि की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पांच औषधीय पौधों का पूजन भी किया गया। सभी ने क्षेत्र को स्वस्थ, निरोगी एवं खुशहाल बनाए रखने की मंगलकामना की।

बैठक में आरोग्य समिति के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा आयुर्वेद, योग एवं औषधीय पौधों के माध्यम से जनस्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर नरेंद्र सिंह चौहान  रतन सिंह चुंडावत  ओमकार पुरी, राजू ओझा, कंपाउंडर कैलाश सुथार, परिचारक सुरेश चंद्र जिगर एवं योग प्रशिक्षक पवन खटीक सहित अन्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति, औषधीय वनस्पतियों एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!