हनुमानगढ़ = दीपावली और छठ पर्व के दौरान रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रियों को आसानी से कन्फर्म सीट उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मंडल की 15 ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रेलवे स्टेशनों, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे कर्मचारियों की संयुक्त टीमें लगातार जांच अभियान चला रही हैं।
सुरक्षा जांच के दौरान यात्रियों के सामान की बैगेज स्कैनर, डॉग स्क्वॉड और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) से जांच की जा रही है। ट्रेनों में पटाखे, गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल सहित अन्य ज्वलनशील एवं खतरनाक वस्तुएं ले जाने पर विशेष नजर रखी जा रही है।
यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर शुरू किए गए हैं। वहीं एटीवीएम मशीनों और रेलवे के यूटीएस ऐप के माध्यम से भी टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि टिकट खिड़कियों पर भीड़ कम हो और यात्रियों को परेशानी न हो।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें।
रिपोर्ट जेठानंद कारयानी
दीपावली और छठ पर्व को लेकर रेलवे अलर्ट, 15 ट्रेनों में बढ़ाए अतिरिक्त कोच; स्टेशनों पर 24 घंटे निगरानी
Leave a comment
Leave a comment


