Ad imageAd image

दीपावली पर चिड़ावा बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था सख्त, पुलिस की आमजन से अपील—चारपहिया वाहन लेकर मार्केट में प्रवेश न करें

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

डॉ. सीएम भारद्वाज रिपोर्टर


चिड़ावा। दीपावली पर्व को देखते हुए बाजार में बढ़ने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि चारपहिया वाहन लेकर बाजार में प्रवेश नहीं करें, ताकि बाजार में ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।

पुलिस प्रशासन की ओर से बाजार के प्रमुख स्थानों पर कई जगह बैरिकेडिंग की गई है। कबूतरखाना पर भी बैरिकेडिंग की गई है, ताकि बड़े वाहनों का बाजार की ओर प्रवेश रोका जा सके।

वहीं गांधी चौक की तरफ से आने वाले वाहनों को राजकला कॉम्प्लेक्स के सामने से कोर्ट रोड की तरफ निकाला जा रहा है। इसके साथ ही दूसरी तरफ से आने वाले यातायात को भी निर्धारित मार्ग से डायवर्ट किया जा रहा है, जिससे बाजार क्षेत्र में वाहनों का दबाव कम रहे और जाम की स्थिति नहीं बने।

दीपावली के चलते बाजार में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने आमजन से ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करने की अपील की है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!