Ad imageAd image

पूर्णाहुति के साथ महालक्ष्मी महायज्ञ सम्पन्न :  श्री यंत्र और अभिमंत्रित कुबेर कलश का होगा  वितरण

Mahesh Puri
2 Min Read

डॉ. सीएम भारद्वाज


चिड़ावा। दीपावली के पर्व का आगाज आज धनतेरस के साथ हो गया है। शहर की कॉलेज रोड पर सनातन आश्रम (पोद्दार पार्क) में पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव के अंतर्गत जारी अनुष्ठान के तहत महालक्ष्मी महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। महालक्ष्मी धाम के पीठाधीश वाणीभूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में श्रीसुक्त पाठ और पंडित बालकृष्ण चौरासिया ने मुख्य यजमान अरुण शर्मा सेहीकलां, महेंद्र- अनिता बदनगढिया को मंत्रोच्चार के मध्य आहुतियाँ दिलवाई। इस दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा।

देवताओं के आह्वान के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। जिसके बाद यज्ञ भगवान और माता महालक्ष्मी की आरती की गई। मंत्र जाप के साथ पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिसके बाद माता महालक्ष्मी और अन्य देवी देवताओं को प्रसाद का भोग लगाया गया।
इस दौरान गिरधर गोपाल महमिया, राजीव व्यास, राजेंद्र शर्मा, महेंद्र सिंह रणवा, महेश शर्मा, गुलझारी लाल सैनी, रतिराम राजोरिया, मातूराम, मयंक शर्मा सहित गणमान्यजन मौजूद रहे।

वाणीभूषण पंडित प्रभु शरण तिवाड़ी ने बताया कि आयोजन के तहत दोपहर तीन बजे से अभिमंत्रित श्री यंत्र और कुबेर कलश वितरण किया जाएगा। कल माता का भव्य शृंगार होगा और आयोजन को लेकर सजावट कार्य जारी है। छोटी दीपावली और मुख्य दीपावली पर्व के दिन माता को विशेष प्रसाद का भोग लगेगा और महा आरती की जाएगी। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगें।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!