Ad imageAd image

श्री कल्याण राय महाराज मंदिर में  रमा एकादशी पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़     

Mahesh Puri
4 Min Read

संजीव पाराशर अरांईअरांई। कस्बे के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के प्रसिद्ध श्री कल्याण राय महाराज मंदिर में रमा एकादशी का पावन पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में दिनभर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और शाम को भजनों की प्रस्तुतियां हुई। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिर के पुजारी अनिल पाराशर ने बताया कि रमा एकादशी के पावन अवसर पर तड़के भगवान श्रीकल्याण राय महाराज का पंचामृत दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से विधि-विधान पूर्वक महाअभिषेक किया गया। इसके बाद ठाकुरजी की प्रतिमा का पुष्पों और विशेष वस्त्रों से आकर्षक और अलौकिक श्रृंगार कर महाआरती उतारी गई।

रामधुनी और संकीर्तन की गूंज –
पुजारी पाराशर ने बताया कि धार्मिक महोत्सव में आसपास के विभिन्न गांवों से आईं रामधुनी मंडलियों ने सुरम्य भजनों की प्रस्तुतियां दीं। श्रद्धालुओं ने ढोलक-मंजीरों की थाप पर हरिनाम संकीर्तन किया और भगवान के जयकारे लगाए। देर शाम तक चले इन भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

पुजारी ने बताया रमा एकादशी का महत्व –
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पुजारी अनिल पाराशर ने एकादशी व्रत के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में कार्तिक मास की इस रमा एकादशी का विशेष महत्व है। यह एकादशी भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी (रामा) को समर्पित है। इस दिन जो भी श्रद्धालु पूर्ण श्रद्धा के साथ व्रत रखते हैं और हरिनाम का जप करते हैं उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं। एकादशी पर बड़ी संख्या में अरांई और आसपास के क्षेत्रों से आए भक्तों ने श्रीजी महाराज के दर्शन किए और विशेष महाप्रसाद का लाभ उठाया।

अरांई। कस्बे के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के प्रसिद्ध श्री कल्याण राय महाराज मंदिर में रमा एकादशी का पावन पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में दिनभर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और शाम को भजनों की प्रस्तुतियां हुई। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिर के पुजारी अनिल पाराशर ने बताया कि रमा एकादशी के पावन अवसर पर तड़के भगवान श्रीकल्याण राय महाराज का पंचामृत दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से विधि-विधान पूर्वक महाअभिषेक किया गया। इसके बाद ठाकुरजी की प्रतिमा का पुष्पों और विशेष वस्त्रों से आकर्षक और अलौकिक श्रृंगार कर महाआरती उतारी गई।

रामधुनी और संकीर्तन की गूंज –
पुजारी पाराशर ने बताया कि धार्मिक महोत्सव में आसपास के विभिन्न गांवों से आईं रामधुनी मंडलियों ने सुरम्य भजनों की प्रस्तुतियां दीं। श्रद्धालुओं ने ढोलक-मंजीरों की थाप पर हरिनाम संकीर्तन किया और भगवान के जयकारे लगाए। देर शाम तक चले इन भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

पुजारी ने बताया रमा एकादशी का महत्व –
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पुजारी अनिल पाराशर ने एकादशी व्रत के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में कार्तिक मास की इस रमा एकादशी का विशेष महत्व है। यह एकादशी भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी (रामा) को समर्पित है। इस दिन जो भी श्रद्धालु पूर्ण श्रद्धा के साथ व्रत रखते हैं और हरिनाम का जप करते हैं उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं। एकादशी पर बड़ी संख्या में अरांई और आसपास के क्षेत्रों से आए भक्तों ने श्रीजी महाराज के दर्शन किए और विशेष महाप्रसाद का लाभ उठाया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!