डॉ सीएम भारद्वाज
झुंझुनूं, । पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत जिले की गोठड़ा, गुढ़ा गौड़जी, नवलगढ़ एवं उदयपुरवाटी पंचायत समितियों में सरपंच पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चार पंचायत समितियां में कुल 78.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
उदयपुरवाटी पंचायत समिति में सर्वाधिक 79.12 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं गुढ़ा गौड़जी में 78.50 प्रतिशत, नवलगढ़ में 78.36 प्रतिशत तथा गोठड़ा पंचायत समिति में 77.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
चारों पंचायत समितियों में कुल 3 लाख 48 हजार 359 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 4 लाख 44 हजार 451 मतदाता पंजीकृत थे।


