Ad imageAd image

घांसवा की ढाणी से IIT जोधपुर तक गूंजा प्रतिभा का परचम, बेटे की सफलता से परिवार और गांव गौरवान्वित!

मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से हासिल की बड़ी उपलब्धि, युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

Mahesh Puri
1 Min Read

मोना कुमावत


जोबनेर॥ घांसवा की ढाणी, ड्योढ़ीप्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती, बस उसे मेहनत और हौसले के पंख चाहिए। घांसवा की ढाणी, ड्योढ़ी से IIT जोधपुर तक का सफर तय कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाले होनहार युवा ने परिवार और पूरे गांव का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

इस उपलब्धि के पीछे वर्षों की मेहनत, लगन और माता-पिता के त्याग की अहम भूमिका रही है। स्वर्गीय दादा श्री हनुमान सहाय जी एवं स्वर्गीय दादी श्री रामा देवी के आशीर्वाद तथा पिता सीताराम जाट के संघर्ष और मार्गदर्शन ने इस सफलता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

युवा की यह उपलब्धि संदेश देती है कि सपने बड़े हों और इरादे मजबूत, तो गांव की छोटी-सी ढाणी से भी सफलता की बड़ी मंजिल हासिल की जा सकती है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कामना है कि यह होनहार युवा भविष्य में भी नई ऊंचाइयां छुए और अपने परिवार, गांव व देश का नाम रोशन करे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!