रिपोर्टर -राकेश अग्रवाल
सवाई माधोपुर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सवाई माधोपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर ने खंडार पंचायत समिति क्षेत्र के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान छाण, बहरावंडा खुर्द, दौलतपुरा, फरिया एवं मेईकला स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।
सवाई माधोपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि पंचायती राज चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सवाई माधोपुर पुलिस — शांतिपूर्ण चुनाव, सुरक्षित लोकतंत्र के लिए प्रतिबद्ध।


