Ad imageAd image

जनगणना 2027 द्वितीय चरण

नियमित सहायकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस सम्पन्न

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

भीलवाड़ा = माणिक्य लाल वर्मा टेक्सटाइल इंजीनियरिंग कॉलेज में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) हेतु नियमित सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आज द्वितीय दिवस के साथ सम्पन्न हुआ।

द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में प्रथम दिवस की पुनरावृत्ति एवं शंका समाधान किया गया। मास्टर ट्रेनर श्री डी.आर. गांधी एवं श्री नरेन्द्र कुमार द्वारा EB Formation, Charge Register एवं मैप सत्यापन से संबंधित शंकाओं का समाधान किया गया।

प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना प्रथम चरण में जिन HLB (Houselisting Block) की जनसंख्या 800 से अधिक है, उन्हें द्वितीय चरण में उप-गणना खण्डों (Sub-EB) में विभाजित किया जाएगा, ताकि एक प्रगणक पर 800 से अधिक जनसंख्या का भार न रहे और गणना कार्य सुगमता से हो सके।

प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना के दूसरे चरण (PE) में कुल 40 मूल प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके उप-प्रश्नों को मिलाकर कुल 64 प्रश्नों की जानकारी आमजन से एकत्र की जाएगी। इनमें जनसांख्यिकी, आर्थिक गतिविधि, सामाजिक विशेषताएँ, प्रवासन, प्रजनन, भाषा एवं शिक्षा एवं अन्य विवरण से संबंधित प्रश्न शामिल हैं।

आज के मुख्य तकनीकी सत्र में CMMS पोर्टल पर PE Management मॉड्यूल का गहन व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें EB Formation करना, EB Freez करना एवं Sub-EB Demarcation कर Layout Map तैयार करने की प्रक्रिया का सभी नियमित सहायकों को व्यक्तिगत रूप से पोर्टल पर लॉगिन करवाकर EB Formation से लेकर Freezed EB तक सम्पूर्ण प्रक्रिया का हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल करवाया गया।

अंत में उप जिला जनगणना अधिकारी डॉ. सोनल राज कोठारी ने सभी सहायकों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने चार्ज में जाकर समयबद्ध रूप से EB Formation एवं Freezing का कार्य पूर्ण कर CMMS पोर्टल पर दैनिक प्रगति दर्ज करें।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!