डॉ सीएम भारद्वाज
चिड़ावा। दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में लोहिया स्कूल में एक भव्य एवं उल्लासपूर्ण स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने उत्साह, उमंग और आत्मीयता के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर संस्था की ओर से सभी अध्यापकों को मिठाई वितरित कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। साथ ही अध्यापकों ने गीत-संगीत व मनोरंजक कार्यक्रमों से वातावरण को आनंदमय बना दिया।
कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन श्री राम सिंह जी नेहरा ने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियाँ मनाने का पर्व नहीं, बल्कि यह अज्ञानता पर ज्ञान, अंधकार पर प्रकाश और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सहयोग और सद्भाव के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी को अपने जीवन में खुशियों के दीप जलाने और समाज में प्रेम व सद्भाव का प्रकाश फैलाने का संदेश दिया।
स्नेह मिलन में विद्यालय के निदेशक जगपाल यादव, अभय सिंह बड़ेसरा, सचिव प्रदीप नेहरा, चेयरपर्सन ममता नेहरा, प्रधानाचार्या प्रमोदिनी दुबे एवं प्रमिला झाझड़िया, पूरनमल गजराज, गुलजार खान, हरिराम शर्मा, सरपंच संदीप राव, फाउंडेशन हेड ममता चौधरी, एकेडमिक हेड प्रदीप सोनी, कोऑर्डिनेटर सुरेश यादव, पवन जांगिड़, सुशील शर्मा, सरिता राव, कविता सोनी, विमलेश जांगिड़, ओमप्रकाश बरवड, सुरेश भालोठिया, राजेंद्र भास्कर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षको ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई देते हुए सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।
लोहिया शिक्षण संस्थान परिवार ने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



