डॉ सीएम भारद्वाज
चिड़ावा। शहर की कॉलेज रोड के पास सनातन आश्रम पोद्दार पार्क स्थित महालक्ष्मी धाम में महालक्ष्मी महोत्सव के तहत दूसरे दिन महालक्ष्मी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ में सनातन आश्रम पीठाधीश्वर वाणीभूषण पंडित प्रभु शरण तिवाड़ी के सानिध्य में पंडित बालकृष्ण चौरासिया ने मंत्रोच्चार के मध्य आहुतियाँ दिलाई। इस दौरान तिवाड़ी ने श्रीसूक्त पाठ की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि इस पाठ के नित्य करने से माता महालक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। तिवाड़ी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर एक बजे महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी और उसके बाद आरती होगी। जिसके बाद दोपहर तीन बजे से अभिमंत्रित कुबेर कलश और श्री यंत्र का वितरण महालक्ष्मी धाम में किया जाएगा। 7 और 8 नवंबर की मंदिर में विशेष शृंगार और सजावट होगी। वहीं माता महालक्ष्मी की विशेष महाआरती होगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को माता का विशेष प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। महायज्ञ के दौरान ब्रह्म चैतन्य संस्थान के पूर्व अध्यक्ष राजन सहल, महेंद्र बदनगढ़िया, राजीव व्यास, राजेंद्र शर्मा, गुलझारी लाल सैनी, महेश शर्मा, रतिराम राजोरिया, गिरधर गोपाल महमिया, मातादीन पंडित, महेंद्र पाल, राजेंद्र पारीक सहित काफी श्रद्धालु मौजूद रहे।




