Ad imageAd image

जीवनी इंटरनेशनल के निदेशक बने कोलिडा सरपंच, स्कूल में हुआ अभिनंदन

Mahesh Puri
1 Min Read

डॉ सीएम भारद्वाज


चिड़ावा। जीवनी इंटरनेशनल शिक्षण संस्थान के निदेशक सांवरमल मील सीकर जिले की ग्राम पंचायत कोलिंडा के सरपंच निर्वाचित हुए हैं। उनकी इस पद पर 958 मतों से हुई ऐतिहासिक जीत की खुशी में आज उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कोलिडा से विजयी होकर आज जीवनी शिक्षण संस्थान परिसर में स्थित अपने कार्यालय आने पर सुबह से ही उनके संस्थान में कार्यरत अध्यापक, अध्यापिकाओं, वहां अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों, समाज के प्रबुद्ध नागरिकों का आना-जाना लगा रहा। इस अवसर पर सामाजिक चिंतक एवं अन्वेषी लेखक महेश कुमार शर्मा “आजाद”, नेशनल यूथ अवार्डी राजेन्द्र धनखड़ ने भी  मील को गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऍं दी।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!