Ad imageAd image

श्रीराम विवाह प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मंडी आश्रम
सनोदिया में श्रीराम कथा महोत्सव का पांचवां दिन रहा भक्तिमय, बालकदास महाराज ने सुनाया राम विवाह का भावपूर्ण प्रसंग

Harshraj Singh Gour
1 Min Read

रिपोर्टर: उमाशंकर शर्मा
टोडारायसिंह (टोंक)। क्षेत्र के ग्राम सनोदिया स्थित श्री जस्सनाथ बाबा समाधि स्थल मंडी आश्रम में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में सोमवार को भगवान श्रीराम के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। भगवान श्रीराम के विवाह की कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा स्थल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

आश्रम में सिंगोली श्याम (भीलवाड़ा) से पधारे कथावाचक बालकदास महाराज ने श्रीराम कथा का वाचन करते हुए भगवान श्रीराम के विवाह से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु आनंदित हो उठे और भक्ति भाव में डूब गए।

यह श्रीराम कथा महोत्सव कैलाशपुरी महाराज के सानिध्य में आयोजित हो रहा है। इस दौरान कैलाश गिरी महाराज सहित अन्य संत-महात्माओं का भी सानिध्य रहा। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ लिया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!