Ad imageAd image

मांडल में सांवरियाजी मंदिर से चोरी हुए चांदी के मुकुट और आभूषण वापस मिले, साथ में मिली 201 रुपये की भेंट

Mahesh Puri
1 Min Read

आवाज राजस्थान


मांडल। कस्बे के प्रसिद्ध सांवरियाजी मंदिर में चोरी की घटना के दो दिन बाद एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। मंदिर से चोरी हुए करीब दो लाख रुपये कीमत के चांदी के मुकुट एवं अन्य आभूषण मंदिर परिसर में वापस मिल गए हैं।

हैरानी की बात यह है कि अज्ञात व्यक्ति आभूषणों के साथ 201 रुपये की भेंट भी छोड़ गया। चोरी के बाद से श्रद्धालुओं में चिंता और नाराजगी का माहौल था।

आभूषण वापस मिलने की सूचना मिलते ही मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में आश्चर्य और खुशी का माहौल बन गया। कई श्रद्धालु इसे सांवरियाजी की कृपा और चमत्कार मान रहे हैं।

हालांकि, आभूषण वापस रखने वाले व्यक्ति के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

चोरी के बाद आभूषणों की इस तरह वापसी ने पूरे क्षेत्र का ध्यान सांवरियाजी मंदिर की ओर खींच लिया है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!