रिपोर्टर – जेठानंद
हनुमानगढ़। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव 2026 के तहत जिले की 204 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए हो रहे मतदान में मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोकतंत्र के इस महापर्व में ग्रामीण मतदाता बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। दोपहर 3 बजे तक जिले में कुल 69.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
जारी मतदान आंकड़ों के अनुसार पल्लू पंचायत समिति में सबसे अधिक 72.14 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं नोहर में 71.66 प्रतिशत, राजपुरा 8 BHD में 69.19 प्रतिशत, भादरा में 68.90 प्रतिशत और पीलीबंगा में 68.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
हनुमानगढ़ जंक्शन पंचायत समिति में दोपहर 3 बजे तक 65.27 प्रतिशत मतदान हुआ।
पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत (दोपहर 3 बजे तक)
– पल्लू – 72.14%
– नोहर – 71.66%
– राजपुरा 8 BHD – 69.19%
– भादरा – 68.90%
– पीलीबंगा – 68.19%
– हनुमानगढ़ जंक्शन – 65.27%
मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंच पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर वोट महत्वपूर्ण है।
आवाज़ राजस्थान


