Ad imageAd image

बड़ी खबर | पीलीबंगा

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 70 किलो दूषित खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट

Mahesh Puri
2 Min Read

रिपोर्टर-: जेठानंद कारयानी (हनुमानगढ़)

पीलीबंगा। दीपावली पर्व के मद्देनजर मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पीलीबंगा में विभाग की टीम ने मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए करीब 70 किलो दूषित खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट करवाई। साथ ही विभिन्न खाद्य पदार्थों के 6 सैंपल संग्रहित किए गए।

कार्रवाई के दौरान नीलकंठ मिष्ठान भंडार से 40 किलो तथा श्री राधे-राधे मिष्ठान भंडार से 30 किलो दूषित खाद्य सामग्री नष्ट करवाई गई।

इसके अलावा मयूर स्वीट्स, यादव स्वीट्स सहित अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया। टीम ने मावा, मावा बर्फी, गुलाब जामुन, गोंद लड्डू और काजू कतली सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए।

यह कार्रवाई जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव एवं सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा के निर्देशन में की गई। दीपावली के दौरान आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विभाग की ओर से मिलावटखोरों पर निगरानी रखी जा रही है।

मिलावट की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी

खाद्य सामग्री में मिलावट संबंधी शिकायत दर्ज करवाने के लिए विभाग की ओर से कंट्रोल रूम नंबर 01552-261190 जारी किया गया है।

अपील: त्योहारों पर मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखें।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!