हनुमानगढ़। दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में अस्थाई पटाखा दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से पूरी कर ली गई है। जिले में कुल 816 आवेदनों में से 473 पटाखा दुकानों का आवंटन किया गया है। आज 5 नवंबर से जिले में अस्थाई पटाखा बाजार सजने शुरू हो जाएंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हनुमानगढ़ जंक्शन में 349 आवेदनों में से 180 तथा हनुमानगढ़ टाउन में 411 आवेदनों में से 235 दुकानों का आवंटन किया गया है।
इसी प्रकार डबलीराठान में 19, रोडांवाली में 5 और धोलीपाल में 4 दुकानों का आवंटन हुआ है। वहीं पक्का सहारना में 31 आवेदनों में से 30 दुकानों के लाइसेंस जारी किए गए हैं।
प्रशासन के अनुसार अस्थाई पटाखा बाजार 5 नवंबर से 8 नवंबर तक संचालित होंगे। बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर परिषद की ओर से अग्निशमन व्यवस्था तथा पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात एवं कानून व्यवस्था संभाली जाएगी।
दीपावली को लेकर पटाखा बाजारों में रौनक बढ़ने की उम्मीद है। प्रशासन ने सुरक्षा नियमों की पालना के साथ ही निर्धारित स्थानों पर ही पटाखों की बिक्री सुनिश्चित करने की व्यवस्था की है।
रिपोर्ट जेठानंद कारयानी हनुमानगढ़
816 आवेदनों की लॉटरी से 473 पटाखा दुकानों का आवंटन, आज से सजेगा अस्थाई बाजार
Leave a comment
Leave a comment


