श्रीगंगानगर। रिपोर्टर – साहब राम।
बीझबायला क्षेत्र की ग्राम पंचायत 34 एलएनपी में सरपंच पद की प्रत्याशी श्रीमती माया प्रेम झटवाल का चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। पंचायत क्षेत्र के गांवों, चकों और ढाणियों में उनके द्वारा लगातार डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन और आशीर्वाद मांगा जा रहा है। जनसंपर्क के दौरान कई स्थानों पर ग्रामीणों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत के चक 39 एलएनपी कॉलोनी में ग्रामीणों की ओर से एक सभा आयोजित की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने सरपंच प्रत्याशी माया प्रेम झटवाल को लड्डुओं से तौलकर स्वागत किया तथा फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और समर्थकों का उत्साह देखने को मिला।
सभा के बाद प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया और मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान कर विजयी बनाने की अपील की। पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह हुए स्वागत और जनसंपर्क के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया।
इस अवसर पर प्रेम झटवाल ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों ने उन्हें जो मान-सम्मान और स्नेह दिया है, उसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों के मान-सम्मान में कभी कमी नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ग्राम पंचायत को आदर्श एवं विकसित पंचायत बनाना उनका संकल्प है।
उन्होंने मतदाताओं से सहयोग और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से पंचायत क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।


