Ad imageAd image

त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे ने 18 हजार स्पेशल ट्रेनों के संचालन की दी जानकारी

Harshraj Singh Gour
1 Min Read

HARSHRAJ SINGH GOUR

नई दिल्ली। त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 5 नवंबर को जयपुर में जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
रेलवे की ओर से नई दिल्ली, आनंद विहार और उधना जैसे अधिक यात्री दबाव वाले स्टेशनों पर भी सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। जानकारी के अनुसार नई दिल्ली और उधना स्टेशनों पर बनाए गए होल्डिंग एरिया में लगभग 20-20 हजार यात्रियों के ठहरने की क्षमता है।
इसके अलावा देशभर में 1,300 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य चल रहा है, जिनमें करीब 400 स्टेशन पूरे हो चुके हैं। रेलवे का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और व्यवस्थित यात्रा उपलब्ध कराना है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!