Ad imageAd image

दिल्ली के चावड़ी बाजार में बड़ा हादसा, तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही; दो लोगों की मौत, राहत-बचाव जारी

Harshraj Singh Gour
1 Min Read

HARSHA SINGH GOUR

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां गली सत्तारा, शीश महल के पास एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा की छह यूनिट मौके पर पहुंचीं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) सहित बचाव दलों ने मलबे में फंसे लोगों की तलाश शुरू की। शुरुआती रिपोर्टों में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई थी। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

हादसे के कारणों और इमारत के निर्माण से संबंधित अनुमति को लेकर जांच की जानकारी सामने आने का इंतजार है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!