Ad imageAd image

RLP ने खोले पत्ते, टोडारायसिंह के 8 वार्डों में प्रत्याशी घोषित; पंचायत चुनाव में बढ़ी हलचल
भाजपा-कांग्रेस के बाद राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भी जारी की उम्मीदवारों की सूची, आठ वार्डों में उतारे प्रत्याशी

Harshraj Singh Gour
2 Min Read

उमाशंकर शर्मा | टोडारायसिंह (टोंक)।

पंचायत राज चुनाव को लेकर टोडारायसिंह क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मालपुरा-टोडारायसिंह पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बाद अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने टोडारायसिंह क्षेत्र के आठ वार्डों में प्रत्याशियों की घोषणा कर चुनावी मुकाबले में अपनी दावेदारी पेश की है।

पार्टी के बीएलए-1 रामप्रसाद जाट की ओर से 4 नवंबर 2026 को जारी सूची के अनुसार वार्ड संख्या 1 से गोपाल सिंह, वार्ड संख्या 3 से रिंकू बैरवा, वार्ड संख्या 4 से महेंद्र चौधरी, वार्ड संख्या 5 से निरमा मीणा, वार्ड संख्या 7 से श्योराज जाट, वार्ड संख्या 15 से रिंकू, वार्ड संख्या 16 से धन्नी देवी तथा वार्ड संख्या 18 से हीरालाल को प्रत्याशी बनाया गया है।

तीनों दलों के बीच मुकाबला होगा दिलचस्प

भाजपा और कांग्रेस पहले ही पंचायत समिति के सभी 19 वार्डों में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी हैं। ऐसे में आरएलपी की ओर से आठ वार्डों में उम्मीदवार उतारे जाने के बाद चुनावी समीकरण और रोचक हो गए हैं। अब इन वार्डों में तीनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

प्रत्याशियों की घोषणा के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं उम्मीदवारों ने भी मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच बनाने और जनसंपर्क अभियान तेज करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आगामी दिनों में चुनाव प्रचार के जोर पकड़ने के साथ ही पंचायत समिति चुनाव का सियासी रंग और गहराने की संभावना है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!