श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। घटना के बाद रेलवे और पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 9:45 बजे 50 जीबी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर विस्फोट हुआ। घटना में पटरी को सहारा देने वाले दो कंक्रीट ब्लॉक क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर करीब दो फीट गहरा गड्ढा बन गया।
रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर सूरतगढ़-अनूपगढ़ रेलखंड पर चार ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया। विस्फोट के पीछे की वजह और जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
राजस्थान में रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने वाला विस्फोट, NIA और ATS की टीमें जांच में जुटीं
Leave a comment
Leave a comment


