हनुमानगढ़ = दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर अबोहर रोड स्थित गोविंद गोधाम गौशाला में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान गोवर्धन को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर गौमाता का पूजन किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धार्मिक कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित होगा। पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन को लेकर गौशाला में तैयारियां की जा रही हैं।
गोविंद गोधाम गौशाला में पिछले 6-7 वर्षों से लगातार गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को गौशाला परिसर में गोवर्धन परिक्रमा करने का अवसर भी मिलेगा। जो श्रद्धालु वृंदावन या गोवर्धन धाम जाकर परिक्रमा नहीं कर पाते, वे अपने शहर में ही इस धार्मिक परंपरा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
गौ सेवा समिति ने शहरवासियों, धर्मप्रेमी नागरिकों एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव में भाग लेने की अपील की। गोवर्धन पूजा के साथ गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेना भी पर्व का महत्वपूर्ण संदेश है।
स्थान: गोविंद गोधाम गौशाला, अबोहर रोड, हनुमानगढ़
समय: सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक
रिपोर्ट जेठानंद कारयानी हनुमानगढ़
गोविंद गोधाम गौशाला में गोवर्धन पूजा पर सजेगा अन्नकूट का भव्य दरबार, 56 भोग होंगे अर्पित
Leave a comment
Leave a comment


