Ad imageAd image

भीम आर्मी ने अभिषेक कुमार उज्जैनिया को सौंपी आसींद विधानसभा अध्यक्ष की कमान

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

शाहपुरा (भीलवाड़ा)। राजेन्द्र खटीक।

भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अभिषेक कुमार उज्जैनिया को आसींद विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह नियुक्ति भीम आर्मी जिलाध्यक्ष दुर्गालाल बैरवा द्वारा की गई है। नियुक्ति पत्र क्रमांक RAJ/2026/10/12 जिलाध्यक्ष कार्यालय, संविधान भवन, राजपुरा (काछोला, मांडलगढ़) से जारी किया गया।

नियुक्ति पत्र के अनुसार यह मनोनयन भीम आर्मी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय प्रमुख तथा नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर मौर्य के निर्देशानुसार किया गया है।

संगठन का उद्देश्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम की समतामूलक विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए बहुजन समाज के सामाजिक, राजनीतिक एवं संगठनात्मक उत्थान के लिए कार्य करना है।

जिलाध्यक्ष दुर्गालाल बैरवा ने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त अध्यक्ष अभिषेक कुमार उज्जैनिया संगठन के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता और मजबूती को प्राथमिकता देते हुए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जमीनी स्तर पर संगठन का विस्तार किया जाएगा।

अभिषेक कुमार उज्जैनिया को नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जिलाध्यक्ष ने उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!