Ad imageAd image

नवीन ग्राम पंचायत बैरा में सरपंच रामसुख गुर्जर सहित वार्ड पंचों ने संभाला पदभार

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

माण्डल (भीलवाड़ा) = पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के तहत नवीन ग्राम पंचायत बैरा में नवनिर्वाचित सरपंच रामसुख गुर्जर, उपसरपंच बबलू मोहम्मद पठान एवं सभी सात वार्ड पंचों ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पंचायत सचिव निखिल शर्मा ने प्रोसीडिंग रजिस्टर में हस्ताक्षर करवाकर सभी जनप्रतिनिधियों को पदभार ग्रहण करवाया।

पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए सरपंच रामसुख गुर्जर ने कहा कि बैरा नई ग्राम पंचायत बनी है और पंचायतवासियों ने उन्हें प्रथम सरपंच बनने का अवसर दिया है। इसके लिए उन्होंने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई पंचायत को शून्य से विकास की राह पर आगे बढ़ाना है, जिसके लिए सभी ग्रामवासियों का सहयोग बेहद जरूरी है।

सरपंच ने बताया कि पंचायत के विकास की शुरुआत बुनियादी सुविधाओं से की जाएगी। इसके तहत पंचायत भवन, पंचायत सभा भवन, पशु चिकित्सा भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पटवार भवन एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की जाएगी। इसके बाद संबंधित प्रस्ताव उपखंड अधिकारी (SDM), तहसीलदार एवं जिला कलेक्टर के समक्ष रखे जाएंगे, ताकि नवीन ग्राम पंचायत बैरा को जल्द से जल्द पूर्ण स्वरूप दिया जा सके।

इस अवसर पर उपसरपंच बबलू मोहम्मद पठान, बैरा पंचायत के अंतर्गत आने वाले बैरा, रूपपुरा, भेरूखेड़ा एवं दौलतपुरा गांवों के वार्ड पंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने पंचायत के विकास में मिलकर सहयोग करने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर: नारायण लाल गुर्जर, जोरावरपुरा

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!