Ad imageAd image

102 साल की इटली ने किया मतदान, भवानपुरा में लोकतंत्र के पर्व को लेकर महिला-पुरुषों में दिखा जबरदस्त उत्साह*

Mahesh Puri
2 Min Read

आवाज राजस्थान*
*ब्यूरो रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार सोनी, बांसवाड़ा*

बांसवाड़ा।* जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोकतंत्र के इस महापर्व में हर वर्ग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में हैं भवानपुरा गांव की 102 वर्षीय इटली देवी।

नाहरपुरा पंचायत समिति क्षेत्र के भवानपुरा गांव में महिला और पुरुष मतदाता बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक गांव के दोनों मतदान केंद्रों पर 50 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया, जबकि कुल मतदान 65 प्रतिशत तक पहुंच गया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

भवानपुरा गांव के बूथ संख्या 36 पर कुल 773 मतदाताओं में से 521 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं बूथ संख्या 37 पर कुल 666 मतदाताओं में से 466 मतदाताओं ने मतदान किया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं।

*102 साल की इटली बनी प्रेरणा -*

मतदान के दौरान गांव की सबसे उम्रदराज 102 वर्षीय महिला मतदाता इटली ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। परिजनों के सहारे चलकर जब इटली बूथ पर पहुंचीं, तो वहां मौजूद सभी लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया।

102 साल की उम्र में भी लोकतंत्र के प्रति उनकी जागरूकता और उत्साह अन्य मतदाताओं के लिए प्रेरणादायक रहा। मतदान कर्मियों ने भी उन्हें सम्मान के साथ वोट डलवाया।

इटली देवी ने कहा कि जब तक जान है, तब तक वोट डालना मेरा अधिकार और कर्तव्य है। उनके इस जज्बे को देखकर युवा मतदाताओं में भी भारी उत्साह देखा गया।

भवानपुरा गांव ने यह साबित कर दिया है कि लोकतंत्र में हर एक वोट की कीमत है, चाहे मतदाता 18 साल का हो या 102 साल का।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!