Ad imageAd image

पंचायत समिति छोटीसरवा के वार्ड 12 में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका बागी हुए भैरवलाल डामोर ने भरा निर्दलीय भरा नामांकन – पाटन और वरसाला में मचा सियासी हलचल।

Mahesh Puri
2 Min Read

प्राइम न्यूज राजस्थान – राजनीति विशेष ब्यूरो रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार सोनी, बांसवाड़ा


कुशलगढ़ ( बांसवाड़ा) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ विधानसभा क्षैत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षैत्र की नव गठित पंचायत समिति छोटीसरवा में पंचायत चुनाव की राजनीति अब दिलचस्प मोड़ पर आ गई है। वार्ड 12 से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
ग्राम पंचायत पाटन और वरसाला से कांग्रेस पार्टी से बागी होकर भैरवलाल डामोर ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नाम निर्देशन फार्म भर दिया है।
भैरवलाल डामोर के नामांकन के दौरान पाटन और वरसाला के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित
रहे।
ढोल – नगाड़ों के साथ भैरवलाल डामोर ने नामांकन दाखिल करने पहुंच। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ता की अनदेखी की है, इसलिए भैरवलाल डामोर को निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ा।
क्यों बागी हुए भैरवलाल डामोर?
सूत्रों की माने तो भैरवलाल डामोर लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे थे। वार्ड 12 से टिकट की दावेदारी भी उनकी मजबूत थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने किसी ओर को तरहीज दी। इससे नाराज होकर भैरवलाल डामोर ने बागी तेवर अपना लिए और निर्दलीय ताल ठोक दी।
भैरवलाल डामोर ने नामांकन के बाद कहा कि मैं किसी पार्टी का गुलाम नहीं, जनता का सेवक हूं। पाटन और वरसाला की जनता ने मुझे चुनाव लड़ने को कहा है। मेरा मुद्दा जनता की मूलभूत सुविधाएं मुहेया करवाना, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वाथ्य सुविधाएं करवाना है।
वार्ड 12 में अब त्रिकोणीय मुकाबला –
भैरवलाल डामोर के निर्दलीय मैदान में आने से वार्ड 12 में अब मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। कांग्रेस, भाजपा, निर्दलीय और भारत आदिवासी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
राजनीति पंडितों का मानना है कि भैरवलाल डामोर के बागी होने से कांग्रेस पार्टी का वोट बैंक बिखर सकता है।
अब देखना यह होगा कि क्या भैरवलाल डामोर की बगावत कांग्रेस पर भारी पड़ेगी या जनता एक बार फिर पार्टी पर भरोसा जताती है, यह तो आने वाली 20 तारिख को फैसला होगा।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!