आवाज राजस्थान
ब्युरो रिपोर्ट धर्मेंद्र कुमार सोनी बांसवाड़ा
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री महेन्द्र कुमार देपन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाएं, लेकिन नशे से सदैव दूर रहें। नशा जीवन के वास्तविक आनंद को नष्ट कर देता है तथा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसलिए नशे से दूरी बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा समाज में भी नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलवाई।

कार्यक्रम अधिकारी प्रो. गोकुलचंद सैनी ने विद्यार्थियों को नशे के विभिन्न दुष्प्रभावों से अवगत करवाते हुए नशामुक्त दीपावली मनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नई किरण नशामुक्ति केन्द्र के सखा-सखियों ने आकर्षक रंगोली बनाकर एवं दीप प्रज्वलित कर नशामुक्त दीपावली का संदेश दिया। कार्यक्रम में सहायक आचार्य श्री प्रवीन्द्र कुमार, डॉ. पूनम कुमारी, श्री भीमसिंह सोलंकी, श्री रामचंद्र कटारा, श्रीमती अनुपमा शर्मा एवं ज्योति सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
प्राचार्य
महेन्द्र कुमार देपन
मामा बालेश्वर दयाल राजकीय महाविद्यालय कुशलगढ़



