Ad imageAd image

मोखुंदा में साम्प्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता की मिसाल बने सरपंच मुकेश सोनी

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

रायपुर (मोखुंदा)। मोहम्मद अशरफ रंगरेज

रायपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोखुंदा में नवनिर्वाचित सरपंच मुकेश सोनी का पदभार ग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। 4 नवंबर को आयोजित इस समारोह में सर्वसमाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रामीणों ने इसे गांव में करीब 70 वर्षों बाद हुआ ऐतिहासिक बदलाव बताते हुए नई शुरुआत के रूप में स्वागत किया।

नवनिर्वाचित सरपंच मुकेश सोनी के दूसरे युवा सरपंच बनने पर गांव में खुशी की लहर देखने को मिली। समारोह में पहुंचे अतिथियों का सोनी ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर और आशीर्वाद देकर सम्मानित किया। ग्रामीणों से मिले अपार स्नेह और समर्थन को देखकर सरपंच मुकेश सोनी भावुक हो गए और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। कुछ समय के लिए समारोह का माहौल भावनात्मक हो गया।

कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़, एलडीसी गुलाबचंद बुनकर एवं पूर्व सरपंच इंद्रा देवी रेगर की मौजूदगी में विधि-विधान के साथ शपथ ग्रहण प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके बाद मुकेश सोनी को माला और तिलक लगाकर ग्राम पंचायत का कार्यभार सौंपा गया।

समारोह में सहाड़ा-रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक लादूलाल पितलिया, विधायक प्रत्याशी रूपलाल जाट, जीएसएस अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जैन, पूर्व सरपंच गोपाल सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शांतिलाल पोखरना, पारसमल टेलर, प्रकाश पोखरना, दिनेश कुमार जैन सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

समारोह ने सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच से गांव के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सभी समाजों को साथ लेकर चलने की उम्मीद जताई।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!