Ad imageAd image

चौमा मालियान में विकास की नई उम्मीद, नवनिर्वाचित सरपंच शांतिलाल मीणा ने संभाली पंचायत की कमान

Awaaz Rajasthan
1 Min Read

कोटा। जिले की सुल्तानपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत चौमा मालियान में बुधवार को नवनिर्वाचित सरपंच शांतिलाल मीणा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी संभालते हुए क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर सरपंच शांतिलाल मीणा ने कहा कि ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। गांव में सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता सहित आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना और गांव को विकास की नई दिशा देना उनका मुख्य उद्देश्य है। पंचायत क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर विकास कार्य करवाए जाएंगे। जनभागीदारी और ग्रामीणों के सहयोग से गांव में विकास के नए आयाम स्थापित करने का प्रयास रहेगा।

नवनिर्वाचित सरपंच के शपथ ग्रहण के साथ ही ग्रामीणों में गांव के विकास को लेकर नई उम्मीद जगी है।

संवाददाता: गिरिराज मीणा | आवाज राजस्थान

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!