Ad imageAd image

चिड़ावा की बेटी सुमेधा का सीबीआई में सहायक अभियोजन अधिकारी के रूप में चयन, राजस्थान लॉ कॉलेज में हुआ भव्य सम्मान

Mahesh Puri
2 Min Read

डॉ. सीएम भारद्वाज

चिड़ावा-:शहर के राजस्थान लॉ कॉलेज परिसर में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में वर्ष 2023 की मेधावी एलएलबी छात्रा सुमेधा का सीबीआई (नई दिल्ली) में सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के पद पर चयन होने पर जोरदार अभिनंदन किया गया। इस बड़ी उपलब्धि से कॉलेज और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
विधि शिक्षा और नैतिकता पर जोर
राजस्थान शिक्षण संस्थान के निदेशक व प्रख्यात शिक्षाविद् श्रीराम थालौर की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्था चेयरपर्सन नीतिका संजय थालौर रहीं। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका और विधि शिक्षा के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने सभी विधि विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन करने और उच्च व्यावसायिक नैतिकता का पालन करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
सुमेधा ने साझा किया सफलता का सूत्र
सम्मानित होने के पश्चात सुमेधा ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस शानदार सफलता का पूरा श्रेय अपने परिवार के स्नेह, शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन और कॉलेज प्रबंधन के निरंतर सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से किसी भी बड़े मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
समारोह के दौरान लॉ कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिनेश गौतम, संस्था एमडी गोपीचंद जांगिड़, पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुभाष बोला, अंजना सोमरा, संगीता शर्मा, दीपा सिद्धू सहित कई गणमान्य नागरिक, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सुमेधा को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!