नागौर = जिले के बड़ली क्षेत्र में पटाखों में आग लगने के बाद भीषण ब्लास्ट होने से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है।
घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, वहीं पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर जुट गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पटाखों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ। हादसे में हुए नुकसान और घटना के वास्तविक कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
आवाज राजस्थान – हर खबर पर नजर, हर मुद्दे पर आवाज।



