शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
होड़ा (मांडलगढ़, भीलवाड़ा)। होड़ा गांव में देवनारायण सराय से सरिया चोरी करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के दावे के अनुसार, सराय से सरिया चोरी करते हुए एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
ग्रामीणों के अनुसार, पकड़े गए युवक की पहचान जालमा उर्फ नंदकिशोर के पुत्र रामनिवास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नंदकिशोर हाल ही में विधायक समर्थित सरपंच प्रत्याशी भी रहा था।
घटना के बाद ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने युवक को धारा 191 के तहत कार्रवाई के बाद छोड़ दिया।
इस मामले को लेकर ग्रामीणों में चर्चा का माहौल है। हालांकि, चोरी के आरोप और पुलिस की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।



